हमारे विषय में
प्रशासनिक ढांचा
ढांचागत सुविधाएं
ट्रेनिंग
हमारे संकाय सदस्य
संपर्क करे
फोटो गैलेरी
 
हमारे विषय में
इतिहास
दार्शनिक
परिवर्तन वाहक
हमारे कार्यकलाप
हमारा केन्द्र बिन्दु
क्वालिटी सिस्टम

मुख्य संदेश
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक
कार्यकारी निदेशक
खाद्य सुरक्षा संस्थान निदेशक

ढांचागत सुविधाएं
शैक्षिक क्षेत्र
पुस्तकालय
कंप्यूटर प्रयोगशाला
गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला
छात्रावास

ट्रेनिंग
नियमित पाठयक्रम
सीधी भर्ती प्रशिक्षण
अन्य ट्रेनिंग
सम्मेलन
 
इतिहास English version

संस्थान का उदभव

भारतीय खाद्य निगम ने अपने संगठनात्मक लक्ष्यों के अनुरूप एक व्यापक सुसंगठित प्रशिक्षण तंत्र स्थापित किया है । समय के साथ-साथ यह तंत्र प्रोढ़ से प्रोढ़तर होता गया है ।

भारतीय खाद्य निगम की प्रारंभिक प्रशिक्षण व्यवस्था में चार आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान जेड टी आई तथा एक केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान सी.टी.आई शामिल थे । आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान मुख्यत: निगम के श्रेणी-3 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए थे । उत्तर पूर्व अंचल को छोड़कर प्रत्येक अंचल में एक-एक आंचलिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया गया था ।

केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान सी.टी.आई. की शुरूआत वर्ष 1971 में नई दिल्ली में लीजशुदा परिसर में हुई । केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान को भारतीय खाद्य निगम के श्रेणी -1 तथा-2 अधिकारियों की प्रशिक्षण आवश्यकताएं पूरी करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया था ।

जैसे-जैसे संस्थान की गतिविधियां बढ़ी ढांचागत सुविधाओं में वृध्दि की भी आवश्यकता महसूस हुई । भारतीय खाद्य निगम ने तब यह निर्णय लिया कि गुड़गांव में केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान के लिए एक अपना भवन होना चाहिए ।

संस्थान ने नए परिसर में 01 अगस्त 1997 से कार्य करना प्रारंभ किया तथा इस परिसर में 02 फरवरी 1998 में पहला प्रशिक्षण-कार्यक्रम संचालित किया गया । वर्ष 2004 मेंए संस्थान का नाम बदलकर - खाद्य सुरक्षा संस्थान रखा गया ताकि प्रशिक्षण पाठयक्रम को तथा संस्थान की गतिविधियों को समग्र विस्तार दिया जा सके । आंचलिक प्रशिक्षण संस्थानों को बंद करने के निर्णय की पृष्ठभूमि के मद्देनजर यह बदलाव आया । तभी से भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्य सुरक्षा संस्थान ही आंतरिक प्रषिक्षण का प्रमुख केन्द्र बन गया।

मुख्य पृष्ठ हमारे विषय में ढांचागत सुविधाएं पाठयक्रम हमारे संकाय सदस्य संपर्क करे फोटो गैलेरी