इस संस्थान में संकाय सदस्य के रूप में सहायक महाप्रबंधकों की स्वीकृत संख्या 7 है इनके अलावा पर्याप्त संख्या में बाहर से विद्वान व्याख्याताओं का सहयोग भी लिया जाता है । उत्कृष्ट शैक्षिक और व्यावसायिक पृष्ठभूमि के साथ-साथ आपरेशंस में विविध प्रकार के अनुभव रखने वाले निगम के विषयगत विशेषज्ञों हेतु प्रतिभाशाली लोगों की खोज की जाती है । संस्थान भारतीय खाद्य निगम के अनुभवी वरिष्ठ कार्यकारियों और अन्य संस्थानों के पेशेवर विद्वानों का भी सहयोग लेता है ।
चुने हुए संकाय सदस्यों को भावी प्रशिक्षण आवश्यकताओं और प्रशिक्षण संस्कृति का ज्ञान अर्जित करने के लिए सुव्यवस्थित संकाय विकास प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है । प्रतिभा को आपरेशंस और प्रशक्षिण के ध्रुवों से गुजारना ज्ञान के नवीनीकरण की एक सतत प्रक्रिया है । इससे व्यावहारिक प्रबंधन कौशल और पुष्ट होता है । संकाय सदस्यों को सघन कार्यात्मक प्रशिक्षण और प्रबंधन विकास कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विभिन् शीर्षस्थJJ प्रबंधन संस्थानों में भेजा जाता है ।
सलाहकार परिषद
संस्थान द्वारा भारतीय खाद्य निगम, मुख्यालय में तैनात सभी कार्यकारी निदेशकों को सहयोजित करते हुए एक सलाहकार परिषद बनाई गई है । परिषद नियमित प्रशिक्षण और अध्ययन सामग्री को अद्यतन बनाने के लिए निरंतर दिशा-निर्देश प्रदान करती है ।